Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कार में मिली बॉडी, भाई ने जताई हत्या की आशंका:कहा- मारकर कार में डंप कर दिया, पुलिस बोली- सफोकेशन से मौत की आशंका


गर्दनिबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर 1 में एक कार से चालक की बॉडी देर शाम मिली थी। मृतक की पहचान झारखंड बोकारो के रहने वाले रवि रमण यादव (40) के रूप में हुई थी। मृतक रमण के बड़े भाई मनोज कुमार ने बताया, जनता रोड पत्थर गली सरिस्ताबाद में हमलोग रहते हैं। मेरा भाई सचिवालय में किसी अधिकारी की गाड़ी चलाता था। शनिवार और रविवार इसकी छुट्टी होती थी। इस रविवार किसी ने इसे कॉल करके बुलाया। वह ड्यूटी जाने के टाइम घर से रोज की तरह निकला। देर रात काम से 8:30 तक लौटता था। कल शाम में 8:15 बजे गर्दनीबाग थाने से कॉल आया कि आपके भाई की मौत हो गई है। इसके बाद में थाने पर गया। विश्वास नहीं हो रहा था। परिजन ने हत्या की जताई आशंका थाने पर पहुंचा तो बताया गया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। मैं मच पोस्टमार्टम ऑफिस पहुंचा। अभी मेरे भाई को अंदर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे थे, तब तक मैं बॉडी रोककर देखी। मेरे भाई के सिर पर, बॉडी में चेस्ट के पास, पीठ में इंज्यूरी थी। मुझे पूरी आशंका है कि मेरे भाई की हत्या करके बॉडी कार में डमप कर दी गई है। यह हत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक हम लोग इंतजार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो चीज निकल कर आएगी, उसके आधार पर आगे बढ़ेंगे। पुलिस को सफोकेशन से मौत का शक इधर, पुलिस को आशंका है कि हत्या नहीं हुई है, सफोकेशन के चलते शख्स की मौत हुई है। हालांकि घटनास्थल पर FSL से जांच कराई गई है। पुलिस ने कार ऑनर से भी पूछताछ की है। उसने बताया है कि पिछले 3 महीने से रवि मेरी गाड़ी चला रहा था। सुबह में खाने जाने की बात कह कर गाड़ी लेकर निकला था। दोपहर 3:00 बजे खोजते खोजते पता चला की गाड़ी रोड नंबर 1 में है। यहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस मामले की छानबीन कर रही है। सचिवालय एसडीपीओ डॉ अनु कुमारी ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट हो पाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles