Monday, August 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज पुलिस ने 6 लाख की विदेशी शराब जब्त की:अररिया ले जाई जा रही थी खेप, एक तस्कर गिरफ्तार


किशनगंज पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 6 लाख रुपये मूल्य की 406.68 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर कोचाधामन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के चरैया-धनसोना के बीच लिलिहाधार पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान किशनगंज की ओर से आ रही बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक पिकअप को रोका गया। अररिया में ले जाई जा रही थी शराब की खेप तलाशी के दौरान पिकअप से विभिन्न ब्रांडों की कुल 406.68 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक मंजूर आलम (29 वर्ष), पिता मो. मुस्लिम, निवासी बगलबाड़ी, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। इस संबंध में कोचाधामन थाना में कांड संख्या 457/2026, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि शराब की यह खेप पश्चिम बंगाल से अररिया जिले में ले जाई जा रही थी। पुलिस बरामद शराब के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है। इसमें शामिल अन्य तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष इजहार आलम, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा, कुमार विमल किशोर, हवलदार गौरीशंकर, सिपाही मो. आकिब और सनोज कुमार शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles