Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज पुलिस ने 67 अपराधियों को किया गिरफ्तार:साप्ताहिक अभियान में 2.70 करोड़ की स्मैक बरामद, 1.81 लाख जुर्माना


किशनगंज पुलिस ने बीते सप्ताह एक विशेष अभियान के तहत 67 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में अवैध बालू खनन, शराब व मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी, गृहभेदन और मोटरसाइकिल चोरी जैसे अपराधों पर कार्रवाई की गई। कुल 67 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया पुलिस की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून 2026 से 5 जुलाई 2026 के बीच कुल 67 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस अवधि में पुलिस ने एक लूट/डकैती और एक गृहभेदन (चोरी) कांड का सफलतापूर्वक खुलासा भी किया। 1.81 लाख रुपए का जुर्माना यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न वाहनों से 1 लाख 81 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। मादक पदार्थ विरोधी अभियान में पुलिस ने 1 किलो 372 ग्राम हेरोइन/ब्राउन शुगर/स्मैक जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2 करोड़ 70 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त, 10.5 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये आंकी गई है। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 190 लीटर जावा (शराब बनाने की सामग्री) को नष्ट किया गया। साथ ही, 3 लीटर विदेशी और 26 लीटर देशी शराब भी बरामद की गई। 23 लाख 48 हजार 540 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद सप्ताह भर के अभियान में पुलिस ने 750 लॉटरी टिकट, 11 वाहन (कंटेनर, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल), 24 मोबाइल फोन और 46 मवेशी जब्त किए। इसके अलावा, 6 लाख 79 हजार 818 रुपये भारतीय मुद्रा और 23 लाख 48 हजार 540 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई। अन्य बरामदगी में एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 700 ग्राम एसी का कॉपर पाइप, 2.8 किलोग्राम कॉपर तार व एल्यूमीनियम पाइप शामिल हैं। पुलिस ने छह पंखे, लाइटर, ईयरफोन, 10 मीटर बिजली का तार और सात आधार कार्ड, पैन कार्ड व डेबिट कार्ड भी जब्त किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles