Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में गैस किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट ने बदला तरीका:लकड़ी-कोयले पर बना खाना, अब स्थिति धीरे-धीरे हो रही सामान्य


किशनगंज जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण होटलों और रेस्टोरेंट में ईंधन के उपयोग में बदलाव आया है। शुरुआती पांच-छह दिनों में संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब शहर के अधिकांश होटलों और रेस्टोरेंट में खाना बनाने के लिए लकड़ी और कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ प्रतिष्ठान इलेक्ट्रिक चूल्हे का भी प्रयोग कर रहे हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ गई है। दो रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि रमजान के कारण फिलहाल रेस्टोरेंट में पहले जैसी भीड़ नहीं है। वे अभी कोयले का प्रयोग कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि रमजान के बाद कॉमर्शियल सिलेंडर की स्थिति में सुधार होगा। शुरुआत में लोग घबराकर बुकिंग कर रहे थे
एजेंसी संचालक तल्हा यूसुफ के अनुसार, सिलेंडर का वितरण सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लोग घबराकर बुकिंग कर रहे थे, जिससे थोड़ी परेशानी हुई थी, लेकिन अब कोई दिक्कत नहीं है। यूसुफ ने यह भी बताया कि सुबह के समय सॉफ्टवेयर में बुकिंग के दौरान हल्की परेशानी होती है, लेकिन रात में यह पूरी तरह ठीक काम करता है। सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता अबुल हुसैन ने बताया कि उन्हें 25 दिन में बुकिंग मिल रही है और अब सिलेंडर प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। रविवार को भी गैस की होम डिलीवरी की गई थी
जगदम्बा गैस एजेंसी के श्रवण कुमार ने बताया कि पहले गोदाम पर अत्यधिक भीड़ होती थी, लेकिन अब इसे नियंत्रित किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को भी गैस की होम डिलीवरी की गई थी। एसडीएम अनिकेत कुमार ने जानकारी दी कि वे लगातार गैस एजेंसियों का मुआयना कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति पहले से बेहतर हुई है और गैस की कालाबाजारी करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles