Thursday, October 22, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 घायल:डाकोपड़ा चौक के पास हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती घायल


किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत डाकोपड़ा चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात ट्रक ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो पलट गई और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल मे लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी घायलों की पहचान पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के मजगामा पंचायत अंतर्गत मजगामा गांव निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार सिंह और 15 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किशनगंज से अपने घर मजगामा लौट रहे थे। इसी दौरान डाकोपड़ा चौक के पास ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने टोटो में टक्कर मार दी। लिखित शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। करीब कई घंटे के बाद वह किशनगंज सदर अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचा। इससे परिजनों में और आक्रोश बढ़ गया हैं। फिलहाल ट्रक चालक द्वारा ही दोनों घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। परिजनों ने इस मामले में अब तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles