Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में दहेज को लेकर दूल्हा-भाई बंधक:सोने के ज्वेलरी और 13 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर विवाद


किशनगंज में एक शादी समारोह के दौरान दहेज विवाद गहरा गया। आरोप है कि वधु पक्ष ने पांच भरी सोने के जेवरात और 13 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दूल्हे, उसके भाई और पिता को बंधक बना लिया। बारातियों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 20 मई की रात की है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के पैक टोला पलासमनी निवासी कुर्बान अली ने अपने बेटे अफसर आलम की शादी किशनगंज शहर के सिटी तेघरिया वार्ड नंबर-8 निवासी असलम की बेटी छोटी परवीन से तय की थी। तय तिथि पर बारात धूमधाम से लड़की के घर पहुंची थी और निकाह की तैयारियां चल रही थीं। 13 लाख रुपये नकद देने की शर्त रख दी बताया जा रहा है कि निकाह से पहले ही सोने के जेवरात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि लड़की वालों ने शादी से पहले पांच भरी सोने के जेवरात की मांग रखी थी। जब बारात पक्ष ने इसे देने में असमर्थता जताई, तो वधु पक्ष ने 13 लाख रुपये नकद देने की शर्त रख दी और कहा कि रकम या सोना मिलने के बाद ही निकाह होगा। कुर्बान अली के अनुसार, जब उन्होंने इतनी बड़ी मांग मानने से इनकार कर दिया, तो लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस अफरा-तफरी के बीच कई बाराती वहां से भाग निकले। आरोप है कि इसके बाद कुर्बान अली, उनके बेटे अफसर आलम और दूसरे बेटे को बंधक बना लिया गया। बारात में शामिल डीजे वाहन को भी रोक लिया गया। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही – पुलिस जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम कुर्बान अली को 13 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए छोड़ दिया गया, लेकिन दूल्हा अफसर आलम और उसका भाई अब भी लड़की पक्ष के कब्जे में होने की बात कही जा रही है। इसके बाद कुर्बान अली सीधे टाउन थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। टाउन थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles