किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को सनसनी फैल गई। सुंदरबाड़ी पंचायत के दातीगांव स्थित नहर के किनारे एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव देखा और तुरंत आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही सुंदरबाड़ी पंचायत के मुखिया तणवीर आलम भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पिता से अपने बच्चों पर नजर रखने की अपील भी की सूचना पर कोचाधामन थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मुखिया तनवीर आलम ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 15-20 साल लग रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। इलाके में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जो चिंता का विषय है। मुखिया ने सभी माता-पिता से अपने बच्चों पर नजर रखने की अपील भी की। थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही कोचाधामन थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल युवती की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
किशनगंज में नहर किनारे अज्ञात युवती का शव मिला:मर्डर की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की