Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में पूर्व प्राचार्य पर अधिवक्ता-प्रोफेसर से मारपीट का आरोप:बेटे समेत दो पर केस, रास्ते में मारपीट-जान से मारने की धमकी


किशनगंज के एमएच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज, ठाकुरगंज के पूर्व प्राचार्य अबरार आलम (55) पर एक अधिवक्ता और प्रोफेसर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। अधिवक्ता रोशन जमीर की शिकायत पर टाउन थाना पुलिस ने पूर्व प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पूर्व प्राचार्य के बेटे असद आलम और भोलू पर भी प्रोफेसर के साथ दोबारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। एसडीएम कार्यालय में हुई थी कॉलेज को लेकर बैठक अधिवक्ता रोशन जमीर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 15 सितंबर को एसडीएम कार्यालय में एमएच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज ठाकुरगंज से संबंधित बैठक हुई थी। बैठक में उन्हें ड्राफ्टिंग के लिए बुलाया गया था। बताया गया कि बैठक का एजेंडा पूर्व प्राचार्य अबरार आलम पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली के लगे आरोपों से जुड़ा था। 31 अगस्त को छात्रों ने किया था प्रदर्शन इस मामले को लेकर 31 अगस्त को ठाकुरगंज कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पूर्व प्राचार्य को हटाने की मांग की थी। इसी प्रकरण को लेकर एसडीएम कार्यालय में बैठक होने की बात शिकायत में कही गई है। बैठक से निकलते ही अधिवक्ता पर हमला शिकायत के अनुसार, बैठक समाप्त होने के बाद अधिवक्ता रोशन जमीर जैसे ही अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद पूर्व प्राचार्य अबरार आलम ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने अधिवक्ता की पिटाई की। बचाने पहुंचे प्रोफेसर को भी पीटा अधिवक्ता को बचाने के लिए प्रोफेसर साजिद अकरम आगे आए। आरोप है कि पूर्व प्राचार्य ने उनके साथ भी मारपीट की। मौके पर मौजूद कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर मोहम्मद हसीब आलम, प्रोफेसर शाकिर आलम, प्रोफेसर कमालउद्दीन, प्रोफेसर दिलीप यादव और मनसूर ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। रास्ते में दोबारा प्रोफेसर से मारपीट का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। प्रोफेसर साजिद अकरम जब लहरा चौक की ओर जा रहे थे, तब रास्ते में छिपकर बैठे पूर्व प्राचार्य के बेटे असद आलम और भोलू ने उन्हें रोककर दोबारा मारपीट की। बताया गया कि आसपास के लोगों के जुटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू घटना के बाद अधिवक्ता रोशन जमीर ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर शुक्रवार को मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मारपीट की परिस्थितियों, मौके पर मौजूद लोगों के बयान और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles