Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में बंद घर से सोना-चांदी चोरी, 2 गिरफ्तार:25 हजार रुपए भी बरामद, जेवर खरीदने वाला सोनार भी पकड़ाया


किशनगंज पुलिस ने पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दामलबाड़ी गांव में एक बंद घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। पुलिस ने चोरी के जेवर और 25 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। 10 अक्टूबर 2026 को सहराबू के बंद घर से करीब 44 भरी सोने और चांदी के जेवर चोरी हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर पहाड़कट्टा थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जांच टीम ने छापेमारी कर काशीबाड़ी गांव की अंजरुन निशा और फुलहरा गांव के बिट्टू कर्मकार (सोनार) को पकड़ा। बिट्टू कर्मकार चोरी के जेवर खरीदने वाला था। आरोपियों से सोने के झुमके, लॉकेट, तेहरा, बेसर, अंगूठियां; चांदी की अंगूठियां, चेन, पायल, गोट, कमरबंद, टूटी घड़ी, सूट, ताबीज, अंगूठा, ब्रेसलेट और 25 हजार रुपए नकद मिले हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बरामद जेवरात की पहचान और चोरी की घटना में अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles