Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में बाइक हादसे में एक युवक की मौत:तेज रफ्तार बाइक पुल से टकराई; दो घायल, सदर अस्पताल रेफर


किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बेलुआ से रामगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर हुई। जानकारी के अनुसार, अर्जुन कुमार, कैलाश कुमार और चंदन कुमार नामक तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस्लामपुर से सिताझाड़ी की ओर जा रहे थे। सिताझाड़ी के पास स्थित पुल के निकट उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। अर्जुन ने घटनास्थल पर तोड़ा दम बाइक पुल के किनारे बने कर्ब से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्जुन कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। कैलाश कुमार और चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि मृतक अर्जुन कुमार और घायल कैलाश कुमार सगे भाई हैं। चंदन कुमार दूसरे परिवार से संबंधित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया। घायल कैलाश कुमार और चंदन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles