Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में रेड लाइट एरिया से 5 पुरुष-3 महिलाएं अरेस्ट:देह व्यापार के आरोप में छापेमारी,आपत्तिजनक सामग्री बरामद; भेजा जेल


किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में बाहर से बहला-फुसलाकर लाई गई युवतियों से जबरन देह व्यापार कराए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज थाना पुलिस ने बुधवार देर रात इलाके में छापेमारी कर इस अवैध धंधे में संलिप्त 5 पुरुषों और 3 महिलाओं को अरेस्ट किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पढ़ें, पूरा मामला… पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को उठाया पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही रेड लाइट एरिया में धंधे से जुड़े लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने मौके से कुल 8 लोगों को दबोच लिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। कई ठिकानों पर छापे, आपत्तिजनक सामग्री मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में अवैध देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर विभिन्न ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई ठिकानों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में पौआखाली थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी रसिया निवासी उमेश कुमार (19), राम कुमार (18), नटुआपाड़ा बहादुरगंज निवासी गफ्फार आलम (56), पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी अकाली शेख (35), आमबाड़ी बहादुरगंज निवासी सरकूल आलम (25) तथा कथित संचालिका मनु आरा (40) शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष बोले-मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई बहादुरगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष मो. दिलशाद ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles