Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 2 स्मैक तस्कर अरेस्ट:कुर्की वारंटी लंबे समय से चल रहे थे फरार, पूछताछ जारी


किशनगंज में पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर और एक फरार चल रहे कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई पोठिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां पनासी गांव से बिमल राय (24) को गिरफ्तार किया गया। वह उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के इस्लामपुर थानांतर्गत कमालपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 0.740 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। साथ ही स्मैक तस्करी के अन्य ठिकानों के बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। दूसरी कार्रवाई में, किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर कोचाधामन थाना क्षेत्र के बस्ताकोला वार्ड नंबर-15, बगलबारी निवासी श्रवण कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। श्रवण कुमार यादव स्वर्गीय दशरथ लाल यादव का पुत्र है और काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट भी जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई आरोपी श्रवण कुमार यादव पर कई गंभीर आरोप हैं। उसे गुप्त सूचना के आधार पर कोचाधामन से पकड़ा गया। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार नशा तस्करी या किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है और उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles