Sunday, September 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 5 लाख तक ब्याजमुक्त कर्ज:कोशी स्नातक सीट के उम्मीदवार बोले-'तय परीक्षा कैलेंडर और कैशलेस इलाज'


किशनगंज में बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार रजनीश रंजन ने रविवार को ‘नमस्ते किशनगंज’ कार्यक्रम के तहत स्नातक मतदाताओं से संवाद किया। सम्राट अशोक भवन में आयोजित जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए स्नातकों, शिक्षकों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दे उठे
संवाद के दौरान लोगों ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। प्रतिभागियों ने इन क्षेत्रों में सुधार और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत बताई। बेरोजगार स्नातकों को 5 लाख तक कर्ज का वादा
रजनीश रंजन ने कहा कि बेरोजगार स्नातकों को अपना काम शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कर्ज दिलाने की पहल की जाएगी। उनका कहना था कि इससे युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर
उन्होंने बिहार में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तय परीक्षा कैलेंडर लागू करने की बात कही। उनके अनुसार, इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी और वे बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे। ‘एक पाठ्यक्रम-एक वेतनमान’ का प्रस्ताव
रंजन ने वित्तरहित शिक्षा व्यवस्था की समस्या खत्म करने के लिए ‘एक पाठ्यक्रम-एक वेतनमान’ नीति लागू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को भी प्राथमिकता देने की बात कही। बीमा और मासिक भत्ते का दावा
उम्मीदवार ने सभी स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा और हर महीने भत्ता देने का भी दावा किया। इसके अलावा शिक्षकों, पत्रकारों, संविदाकर्मियों और बेरोजगार स्नातकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया। लाइब्रेरी से लेकर वकीलों की सुविधा पर जोर
उन्होंने वकीलों के चैंबरों में बेसिक सुविधाएं बेहतर करने की जरूरत बताई। प्रमंडल से लेकर प्रखंड स्तर तक आधुनिक लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी विकसित करने पर भी जोर दिया। लोगों ने रखी अपनी समस्याएं
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय और समस्याएं सामने रखीं। उम्मीदवार रजनीश रंजन ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता शामिल हुए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles