Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में JCB बैटरी चोरी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:CCTV फुटेज से हुई पहचान, पश्चिम बंगाल पुलिस ने की मदद


किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे से जेसीबी की बैटरी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस चोरी के मुख्य आरोपी मोहम्मद मनान को बुधवार को बिहार-बंगाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घटना में शामिल आरोपी सीमा क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ठाकुरगंज पुलिस ने पश्चिम बंगाल के विधाननगर थाना पुलिस के सहयोग से एक संयुक्त अभियान चलाया और आरोपी को धर दबोचा। सीसीटीवी फुटेज में बैटरी निकालते दिखा आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद मनान (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बराननकार निवासी मसीरुद्दीन का पुत्र है। मनान इस मामले का प्राथमिक अभियुक्त है। शिकायतकर्ता ब्रज किशोर गुप्ता, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के सोनापुर के स्थायी निवासी हैं, धुलाबाड़ी ननकार में ‘गुप्ता ब्रिक्स’ ईंट भट्ठे के मालिक हैं। उन्होंने ठाकुरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। ब्रज किशोर गुप्ता ने अपने आवेदन में बताया था कि 8 दिसंबर 2024 को उनके ईंट भट्ठे पर खड़ी जेसीबी से एक्साइड एक्सप्रेस कंपनी की लाल रंग की दो बैटरी चोरी हो गई थीं। सीसीटीवी फुटेज में मनान को बैटरी निकालते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया था। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी – थानाध्यक्ष पूछताछ में मनान ने स्वीकार किया कि उसने चोरी की गई बैटरी अकबर को बेची थी, जिसने बाद में उसे नुरुद्दीन को बेच दिया। इस संबंध में ठाकुरगंज थाना में कांड संख्या 192/24, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles