Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज सांसद ने राज्यपाल को 'खेता' स्टोल भेंट की:शेरशाहवादी महिलाओं के हस्तशिल्प को बढ़ावा देने पर चर्चा, स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान निकालने की अपील


किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने बिहार के राज्यपाल सैयद आता हुसैन से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद ने राज्यपाल को किशनगंज की शेरशाहवादी महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित पारंपरिक ‘खेता’ स्टोल भेंट की। यह भेंट स्थानीय कला और हस्तशिल्प के सम्मान में की गई। शेरशाहवादी महिलाओं की यह पारंपरिक कढ़ाई कला सदियों पुरानी है और किशनगंज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। सांसद द्वारा यह कदम स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और महिला हस्तशिल्प को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सराहनीय माना जा रहा है। लंबित समस्याओं पर किया विचार-विमर्श बैठक के दौरान, सांसद डॉ. जावेद आजाद ने किशनगंज लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय किशनगंज केंद्र से संबंधित लंबित समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और राज्य तथा केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर भी सार्थक संवाद हुआ। सांसद ने इन क्षेत्रों में तेजी लाने के लिए राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया और स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान निकालने की अपील की। राज्यपाल सैयद आता हुसैन ने सांसद की चिंताओं को ध्यान से सुना और विकास कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles