Home india किसान आंदोलन में शामिल होने गए पार्टी के किसान नेता ओडिशा में...

किसान आंदोलन में शामिल होने गए पार्टी के किसान नेता ओडिशा में गिरफ्तार हुए

0
किसान आंदोलन में शामिल होने गए पार्टी के किसान नेता ओडिशा में गिरफ्तार हुए


भास्कर न्यूज|गुमला कृषक नवनिर्माण संगठन ओडिशा इकाई द्वारा विधानसभा के समक्ष पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे किसानों को ओडिशा पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गिरफ्तार किया। कृषक नवनिर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार समेत दर्जनों किसान नेताओं के नेतृत्व में 22 मार्च को क्योंझर जिला से किसान हित की मांग को लेकर किसानों का एक बड़ी जत्था ओडिशा विधानसभा की ओर बढ़ रही थी। मालूम हो कि ओडिशा विधानसभा सत्र चल रहा है, इस दौरान किसानों द्वारा अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा कार्यक्रम किया जा रहा था। भुवनेश्वर के सीमावर्ती फूल नगर के पास हाइवे में उत्तर प्रदेश के बड़े किसान नेता राकेश टिकैत, बक्सर के राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह, आईपीएफ के झारखंड प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह, कृषक किसान नवनिर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार, आई कैन के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद मूर्ति, संगठन के शेशदीप नंदन समेत सैकड़ों महिला व पुरुष नेताओं को गिरफ्तार कर खुरदा जिला के चंद्रका पुलिस स्टेशन में रखी गई है। इस मौके पर नेताओं ने एक स्वर में कहा है कि उड़ीसा सरकार किसानों से डर गई है। इसलिए किसान हित की मांगों पर वार्ता करने के बजाय दमनात्मक रवैया अपनाते हुए शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे किसान नेताओं को किसानों के साथ गिरफ्तार की। नेताओं ने यह भी कहा है कि किसान हित की मांगों पर त्वरित सकारात्मक पहल नहीं की गई तो देश स्तर पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हिरासत में सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को रखी गई थी।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version