Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किसान की गोली मारकर हत्या मामले में अज्ञात पर FIR:बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, 9 जून को हुआ था मर्डर


मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर पंचायत के चकहेलाल गांव निवासी किसान एवं व्यवसायी हरे राम चौधरी उर्फ राजू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और जांच में जुट गई है। हत्याकांड को लेकर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है। बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने इस दौरान कहा कि पूरे बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में बोचहाँ क्षेत्र में दो बड़ी हत्याएं हुई हैं, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं। चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि मामले का जल्द खुलासा नहीं हुआ और अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो सरफुद्दीनपुर बाजार से लेकर मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय तक व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने छोटे व्यवसायी और गरीब तबके के लोगों में असुरक्षा की भावना पर चिंता व्यक्त करते हुए सरफुद्दीनपुर में स्थायी पुलिस ओपी या थाना बनाने की मांग की। इधर, मृतक के पुत्र राहुल कुमार के बयान पर पुलिस ने तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधिकारी तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने घटना के बाद की स्थिति साझा करते हुए बताया कि पिता को गोली लगने के बाद वे उन्हें सरफुद्दीनपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें सहायता नहीं मिली और कई बार अनुरोध करने पर भी एंबुलेंस नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने सड़क पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर मदद मांगने का प्रयास किया, लेकिन कोई वाहन नहीं रुका। राहुल कुमार ने बताया कि बाद में स्थानीय जिला पार्षद असलम अंसारी ने एक स्कूल वैन उपलब्ध कराई, जिसके माध्यम से उनके पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की भी जांच कराने की मांग की है। हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

थाना प्रभारी यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पुत्र के ब्यान पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा। पुलिस घटनाक्रम मामले मे आगे की जांच व कार्रवाई तेज गति से कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles