![]()
प्रखंड के सलगी पंचायत के रोचो गांव स्थित फुटबॉल मैदान में जय सरना फुटबॉल क्लब, रोचो के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को फाइनल मुकाबले के साथ भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में कुजूर ब्रदर्स ने उरांव एफसी को दो गोल से हराकर विजेता बना। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा जिला झामुमो अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि उदय गुप्ता ने फाइनल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया। मौके परअहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ रोजगार और बेहतर भविष्य का माध्यम भी बन सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासित रहकर खेल भावना के साथ मैदान में प्रदर्शन करने की बात कही। मौके पर रोशन ठाकुर, पंकज भगत, लालू लोहरा, अमित उराव शामिल थे। समापन अवसर पर आयोजक समिति की ओर से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम से लेकर आठवें स्थान तक रहने वाली टीमों को पुरस्कार दिया गया।
कुजूर ब्रदर्स ने उरांव एफ सी को दो गोल से हराया, विजेता
