![]()
कैमूर के कुदरा थाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की सर्विस सड़क के फुटपाथ पर एक जब्त ट्रक लंबे समय से खड़ा है। इससे पैदल चलने वालों का रास्ता बंद है, जिससे राहगीर जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। यह मार्ग प्रखंड मुख्यालय और नगर पंचायत को जोड़ता है, जो काफी व्यस्त रहता है। रोजाना छात्र-छात्राएं, महिलाएं व बुजुर्ग यहां से गुजरते हैं। फुटपाथ बंद होने से संकरी सर्विस रोड पर बच्चों पर गाड़ियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। डाक बंगला परिसर में नहीं रखा जा रहा ट्रक जिला प्रशासन ने जब्त वाहनों के लिए पास ही डाक बंगला परिसर दिया है, फिर भी यह ट्रक नहीं हटाया जा रहा। कुछ साल पहले इसी जगह एक स्कूली बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासन से मांग की है कि ट्रक को तय परिसर में हटाकर फुटपाथ खाली कराया जाए, ताकि राहगीरों को सुरक्षित रास्ता मिले।
कुदरा थाने के पास फुटपाथ पर जब्त ट्रक खड़ा:कैमूर में पैदल चलने वालों का रास्ता बंद, पहले भी हो चुकी है मौत
