Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुदरा बसस्टैंड का प्याऊ 15 दिन से बंद:लाखों की लागत से बना, यात्री बोले-महंगे दामों पर पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर


कुदरा के भभुआ मोड़ स्थित बस स्टैंड पर नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनाया गया प्याऊ पिछले 15 दिनों से बंद पड़ा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच पानी न मिलने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह प्याऊ बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की योजना के तहत वार्ड संख्या 08 में स्थापित किया गया था। इसकी प्राक्कलित राशि 4,78,100 रुपये थी, जबकि एकरारनामा 3,63,021 रुपये का हुआ था। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, प्याऊ शुरुआती कुछ दिनों तक तो चला, लेकिन पिछले 15 दिनों से इसमें से पानी नहीं निकल रहा है। बस का इंतजार कर रहे यात्री, ऑटो चालक और राहगीर प्यास बुझाने के लिए दुकानों से महंगे दामों पर पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि उद्घाटन के बाद नगर पंचायत ने इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया, जिससे यह शोपीस बनकर रह गया है। वार्ड पार्षद कालिंदा देवी से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में, नगर पंचायत कुदरा के कार्यपालक पदाधिकारी ने जल्द जांच कराकर प्याऊ चालू कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि एक अस्थाई प्याऊ कल से शुरू हो जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles