Home india कृषि बाजार से 40 हजार का खाद्य तेल गायब:गोदाम का ताला तोड़...

कृषि बाजार से 40 हजार का खाद्य तेल गायब:गोदाम का ताला तोड़ की गई चोरी, व्यापारियों में नाराजगी

0
कृषि बाजार से 40 हजार का खाद्य तेल गायब:गोदाम का ताला तोड़ की गई चोरी, व्यापारियों में नाराजगी


बोकारो के चास स्थित कृषि बाजार में चोरी की घटना सामने आई है। आईटीआई मोड़ के पास स्थित इस बाजार में चोरों ने एक गोदाम का ताला तोड़कर लगभग 40 हजार रुपए मूल्य का खाद्य तेल चुरा लिया। इस घटना से बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। बाजार समिति के अध्यक्ष और खाद्य तेल व्यापारी अनिल गोयल सुबह अपनी दुकान पहुंचे तो गोदाम का ताला टूटा पाया। अंदर स्टॉक की जांच करने पर उन्हें कई तेल की पेटियां गायब मिलीं। उन्होंने तत्काल चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पीड़ित व्यापारी अनिल गोयल ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में तेल की चोरी बिना किसी वाहन के संभव नहीं है। उन्होंने अंदेशा जताया कि चोरों ने घटना को अंजाम देने के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया होगा। सुरक्षा के नाम पर हर महीने मोटी रकम ली जाती है: अनिल गोयल अनिल गोयल ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर हर महीने मोटी रकम ली जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि व्यापारी सरकार को करोड़ों रुपए का जीएसटी देते हैं, फिर भी उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पाती है। पुलिस पेट्रोलिंग भी कभी-कभार ही दिखाई देती है। घटना की सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मंडी पूरे जिले में खाद्य सामग्री की आपूर्ति का एक मुख्य केंद्र है, ऐसे में इस तरह की चोरी की घटनाएं व्यापारियों और स्थानीय प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version