Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कृष्ण जन्मोत्सव पर सजा समस्तीपुर कॉलेज मैदान:6 दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव मेला, ड्रैगन ट्रेन और मौत का कुआं बना आकर्षण का केंद्र


समस्तीपुर के जितवारपुर में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भव्य तैयारी की गई है। यहां 6 दिनों तक मेले का आयोजन किया जाएगा। समस्तीपुर कॉलेज मैदान में विभिन्न प्रकार के झूले, घोड़े की सवारी, मौत का कुआं, मीना बाजार और ड्रैगन ट्रेन लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले का उद्घाटन शुक्रवार रात स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया था। इसमें विधायक अश्वमेध देवी, पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होंगे। मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की जगह-जगह तैनाती की गई है। इसके अलावा मेला समिति के वॉलंटियर भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। मेले में झांकी और कृष्ण लीला के आयोजन के लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है। छह दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। यादवों के गढ़ में प्रजापति समाज की खास भागीदारी जितवारपुर को यादवों का गढ़ माना जाता है। यहां कृष्ण जन्मोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। वहीं, जितवारपुर हसनपुर गांव में प्रजापति समाज की ओर से वर्ष 1938 से कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है।
कृष्ण लीला का मंचन किया जाता मेले की खासियत यह है कि प्रजापति समाज के लोग खुद भगवान कृष्ण, नंद बाबा और वृंदावन की झांकी तैयार करते हैं। छह दिनों तक कलाकारों की ओर से कृष्ण लीला का मंचन किया जाता है। इस बार कृष्ण लीला के लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया गया है। पूजा समिति के सदस्य रामस्वार्थ पंडित ने बताया कि वर्ष 1938 से प्रजापति समाज के लोग कृष्ण जन्मोत्सव मनाते आ रहे हैं। मेले में प्रजापति समाज के लोग मिट्टी से विभिन्न प्रकार के खिलौने तैयार करते हैं। इन खिलौनों की खरीदारी के लिए समस्तीपुर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles