Home india केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, दो अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन

केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, दो अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन

0
केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, दो अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन


निजी स्कूलों के बाद अब केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा-1 और बाल वाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से शुरू हो चुका है और 2 अप्रैल तक चलेगा। अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in और kvsonlineadmission.kvs.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक 6 से 8 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। कक्षा-1 और बाल वाटिका में नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होगी। चयनित छात्रों की सूची पोर्टल और संबंधित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं, कक्षा-11 में प्रवेश 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद ही शुरू होगा। रांची जिले में कुल 6 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें केंद्रीय विद्यालय रांची (CCL), दीपाटोली, नामकुम, सीआरपीएफ (CRPF), एचईसी (HEC) और हिनू शामिल हैं। जिन विद्यालयों में बाल वाटिका संचालित है, वहां बाल वाटिका-1 (3+ वर्ष), बाल वाटिका-2 (4+ वर्ष) और बाल वाटिका-3 (5+ वर्ष) में भी नामांकन लिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां: आवेदन शुरू: 20 मार्च अंतिम तिथि: 2 अप्रैल पहली सूची जारी: 9 अप्रैल दूसरी सूची जारी: 16 अप्रैल तीसरी सूची जारी: 21 अप्रैल
कक्षा-1 व बाल वाटिका में प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा सभी आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य आयु सीमा का विशेष ध्यान रखना जरूरी कक्षा-11 में एडमिशन 10वीं के रिजल्ट के बाद होगा

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version