Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ की बैठक में चुनाव पर चर्चा

भास्कर न्यूज | शाहपुर पटोरी बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) की पटोरी शाखा की बैठक बुधवार को कामेश्वर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के त्रैवार्षिक आम चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि पटोरी शाखा के लिए त्रैवार्षिक आम चुनाव आगामी 24 मई को कराया जाएगा। चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक में रणनीति भी तय की गई। उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व 24 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में संघ के सचिव कृष्ण चंद्र सिंह, संगठन सचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष रणधीर कुमार, शिवकुमार सिंह आदि थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles