Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

केयू में अब तक नामांकन शुरू नहीं छात्र आंदोलन को होंगे बाध्य : पिंगुवा


भास्कर न्यूज| चाईबासा कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर झारखंड छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने प्रेस बयान जारी कर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यदि अविलंब चांसलर पोर्टल खोलकर स्नातक नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई तो छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सड़क से लेकर राजभवन तक निर्णायक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सनातन पिंगुवा ने कहा कि झारखंड के लगभग सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्नातक नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या अंतिम चरण में है, लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय अब तक नामांकन शुरू नहीं कर पाया है। यह विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही, अकर्मण्यता और छात्रों के प्रति असंवेदनशील रवैए को दर्शाता है। छात्र मोर्चा अध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में स्नातकोत्तर (पीजी) में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों का 2025 में अब तक नामांकन नहीं हो पाया है। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से हजारों छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित है। देरी के कारण विद्यार्थियों का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक वर्ष बर्बाद हो रहा है। अगर विद्यार्थियों की मांग पूरी नहीं की गई तो छात्र संघ आंदोलन करेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles