Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

केंद्रीय कैबिनेट में केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने मंगलवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के आधिकारिक नाम को बदलकर ‘बांग्ला’ करने का कई बार अनुरोध किया, लेकिन उस पर अब तक विचार नहीं किया गया.

माकपा-भाजपा गठबंधन ने की केरल की मदद – ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि दक्षिणी राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी माकपा और भाजपा के बीच गठबंधन ने केरल को नया नाम दिलाने में मदद की. बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने केरल को नया नाम ‘केरलम’ मिलने पर केरल की जनता को बधाई दी.

केरल का नाम इसलिए बदला गया है, क्योंकि भाजपा और माकपा के बीच गठबंधन मजबूत हो रहा है. आज के बाद यह गठबंधन गुप्त नहीं रह गया है. बंगाल को हमेशा अभाव का सामना क्यों करना पड़ेगा? एक दिन आप (भाजपा) सत्ता में नहीं रहेंगे. हम नाम बदलवा देंगे.

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल ने राज्य का नाम बांग्ला करने का किया है आग्रह

ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा- संबंधित राज्य सरकारों से ऐसे प्रस्तावों को समर्थन मिलने के बाद कई राज्यों के नाम बदल दिये जाते हैं. हालांकि, पश्चिम बंगाल के मामले में ऐसा नहीं हुआ है. पश्चिम बंगाल सरकार ने कई बार केंद्र से राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने का आग्रह किया है, और विधानसभा ने इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पारित किया है.

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री की ओर से बंगाल का नाम बदलने की चाहत को लग सकता है धक्का, बांग्ला पर गृह मंत्रालय ने जतायी आपत्ति

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बंगाल का नाम बदलने पर हुई चर्चा

The post केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा? appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles