Top 5 This Week

Related Posts

केरल में ट्रेन से गिरकर जमुई के युवक की मौत:4 साल से निजी कंपनी में कार्यरत था, पैतृक गांव पहुंचा शव


जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव के एक युवक की केरल में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जैसे ही युवक का शव उसके पैतृक घर पहुंचा, पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। परिजनों में गहरा दुख व्याप्त हो गया, जबकि मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घर के बाहर जमा हो गए। मृतक की पहचान बिसनपुर निवासी ललन पासवान के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार अपने दो भाइयों के साथ पिछले करीब चार सालों से केरल के केमतुर स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह अपने दोनों भाइयों के साथ ट्रेन से अपने घर जमुई लौट रहा था। यात्रा के दौरान छोटू ट्रेन के गेट के पास खड़ा था। इसी बीच केरल के तिलछि स्टेशन के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। कंपनी की मदद से गांव भेजा गया शव घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद संबंधित कंपनी की मदद से शव को ताबूत में पैक कर उसके गांव भेजा गया। शुक्रवार सुबह शव घर पहुंचते ही परिजनों का दुख गहरा गया। गांव के लोगों ने बताया कि छोटू मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार पर यह एक बड़ी विपत्ति आ गई है।

Spread the love

Popular Articles