Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से एक की मौत:सड़क पार कर रहे जीजा की मौके पर मौत, साला गंभीर घायल


कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर एक सड़क दुर्घटना हुई। सकरी के निकट सड़क पार कर रहे जीजा-साला को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना अंतर्गत बैसपुरा गांव निवासी मनोज कुमार राय (43) के रूप में हुई है। घायल मुन्ना पटेल (36) शिवसागर के पड़री गांव के निवासी हैं। दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे। बाजार से लौटते समय सड़क पार करते हुए हादसा हुआ परिजनों के अनुसार, मुन्ना पटेल के छोटे भाई का 9 मार्च को तिलक था। इसी के लिए दोनों बाजार से सामान खरीदने गए थे। बाजार से लौटते समय सड़क पार करते हुए यह हादसा हुआ। घायलों को एक प्राइवेट एंबुलेंस से मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना पटेल को सिर में गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles