Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में आंगनवाड़ी सेविका की रोड एक्सीडेंट में मौत:स्कूटी बेकाबू होकर बिजली पोल से टकराई, सिर और घुटने पर गंभीर चोट


कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में खनेठी मोड़ के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में आंगनवाड़ी सेविका रेनू देवी (45) की मौत हो गई। उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरे बिजली के पोल से टकरा गई थी। रेनू देवी हथियाबान गांव निवासी अंगद तिवारी की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, रेनू देवी गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपने भतीजे के साथ स्कूटी पर सवार होकर ‘हथिया बांध आंगनवाड़ी केंद्र’ जा रही थीं। खनेठी मोड़ के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पड़े एक बिजली के पोल से टकरा गई। इस टक्कर से उन्हें गंभीर चोटें आईं। भभुआ के सदर अस्पताल ले जाया गया स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से रेनू देवी को तुरंत भभुआ के सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचनामा रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के सिर और घुटने पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका के जेठ उमाकांत तिवारी ने बताया कि रेनू देवी अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गई हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles