कैमूर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के डीडखिली में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान चंदौली जिले के अलीनगर थाना अंतर्गत आलमपुर निवासी उर्मिला देवी (पति ओमप्रकाश यादव) के रूप में हुई है। मृतका के भतीजे गुड्डू यादव ने बताया कि उर्मिला देवी अपने भतीजे के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान दुर्गावती स्थित महाराणा प्रताप होटल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया बाइक फिसलने से उर्मिला देवी सड़क पर गिर गईं। इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्गावती पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
कैमूर में ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत:बाइक बेकाबू होकर फिसलने से गिरी, अस्पताल ले जाते समय गई जान