![]()
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में नवरात्रि के पहले दिन पूजा के दौरान दीये से झुलसने के बाद एक महिला की मौत हो गई। राधिका देवी (पति राम इकबाल राम) ने 11 दिनों तक चले इलाज के बाद दम तोड़ा। मृतक के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि यह घटना नवरात्रि के पहले दिन हुई थी। उनकी मां घर में पूजा-अर्चना कर रही थीं, तभी अचानक दीये की लौ से उनके कपड़ों में आग लग गई। जब तक परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, राधिका देवी गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। राधिका देवी का लगभग 11 दिनों तक इलाज चला
उन्हें तत्काल स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भभुआ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील के मुताबिक, सदर अस्पताल में राधिका देवी का लगभग 11 दिनों तक इलाज चला। इस अवधि में उनकी हालत में उतार-चढ़ाव बना रहा। सुनील ने बताया कि उनकी मां अस्पताल में रहने को तैयार नहीं थीं और लगातार घर जाने की जिद कर रही थीं। मां की जिद के चलते परिजन घर ले आए
मां की अत्यधिक बेचैनी और जिद को देखते हुए परिजन उन्हें वापस गांव ले आए। हालांकि, घर आने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। सुनील कुमार ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है। शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पोस्टमार्टम हेतु भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है।

![IPL 2026 [WATCH]: Hardik Pandya applauds Vaibhav Suryavanshi with special gesture post RR vs MI match IPL 2026 [WATCH]: Hardik Pandya applauds Vaibhav Suryavanshi with special gesture post RR vs MI match](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/04/Hardik-Pandya-applauds-Vaibhav-Suryavanshi-with-special-gesture-post-RR-vs-MI-match.webp)
