Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा नेता के घर फायरिंग, 3 अपराधी गिरफ्तार:सरायकेला पुलिस ने हथियार और स्कूटी भी बरामद की


सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और स्कूटी भी बरामद की गई है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानू, राजू उर्फ टकला और चंदन गोराई के रूप में हुई है। गहन पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना था मकसद एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने शुक्रवार को बताया कि अपराधियों का मकसद इलाके में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना था। इस घटना के जरिए क्षेत्र में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles