Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में पोखरे में डूबने से बच्चे की मौत:जिउतिया पर मां के साथ नहाने गया था; कपड़े-साइकिल किनारे मिले


रामगढ़ नगर पंचायत के सूर्य मंदिर पोखरे में जिउतिया पर्व पर स्नान करने के दौरान 11 साल के विशाल कुमार की डूबने से मौत हो गई। विशाल अपनी मां के साथ पोखरे पर नहाने गया था। घटना के बाद परिवार में मातम है। मृतक के पिता रमेश राम ने बताया कि विशाल अपनी मां के साथ पोखरे पर नहाने गया था। दोनों अलग-अलग जगह स्नान कर रहे थे। मां और बाकी परिजन नहाने के बाद घर लौट गए, लेकिन विशाल घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। किनारे मिली साइकिल और कपड़े परिजन पोखरे के पास पहुंचे तो किनारे विशाल की साइकिल और कपड़े रखे मिले। इसके बाद पानी में उसकी तलाश की गई। काफी खोजबीन के बाद विशाल को बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया परिजन और ग्रामीण विशाल को रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर संजय ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा शव घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जिउतिया पर्व के मौके पर हुई इस घटना से पूरे रामगढ़ इलाके में गम का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles