भभुआ नगर में मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार, 26 जून की सुबह 08:00 बजे से 27 जून की सुबह 08:00 बजे तक नगर में बड़े और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, 26 जून को दोपहर 01:00 बजे से 27 जून की सुबह 08:00 बजे तक संवेदनशील मार्गों पर छोटे एवं तीन पहिया वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए पटेल कॉलेज मैदान, बिजली कॉलोनी, अखलासपुर और कुदरा बस स्टैंड में पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख स्थलों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह मुक्त रखा गया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और जुलूस आयोजकों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
कैमूर में मुहर्रम पर भभुआ नगर में नो एंट्री:26 जून सुबह 8 बजे से बड़े वाहनों का प्रवेश बंद, पार्किंग व्यवस्था