कैमूर में मंगलवार की देर शाम अभैदे नहर के पास दो प्लास्टिक के बोरों में मानव शरीर के कटे हुए अंग मिले हैं। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र की है। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला और मोहनिया डीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, खाद के बोरों में बंद ये अंग एक पुरुष और एक महिला के प्रतीत हो रहे हैं। इन अंगों के सिर गायब हैं। दोनों बोरे एक-दूसरे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर फेंके गए थे। पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये अंग रविवार को मिले शवों के ही हिस्से हैं या किसी नई वारदात से संबंधित हैं। रविवार को भी मिले थे 2 शव के टुकड़े गौरतलब है कि रविवार को भी जिले में एक वयस्क और एक किशोर के शव के टुकड़े मिले थे। पहचान न होने के कारण उन टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया है। लगातार मिल रहे इन मानव अंगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लापता लोगों की सूची की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
कैमूर में 2 बोरों में कटे मिले मानव अंग:महिला-पुरुष के होने की आशंका, दोनों बोरे एक-दूसरे से 100 मीटर की दूरी पर थे