Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोंच में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार:मादक पदार्थ और अवैध शराब बरामद


गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में मादक पदार्थ व अवैध शराब बरामद की गई। डीएसपी सुशांत कुमार चंचल और थानाध्यक्ष सुदेह कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर कोंच बाजार में छापेमारी कर अभिषेक कुमार और उनके पिता निरंजन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। उनकी तलाशी के दौरान गांजा और अवैध शराब बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(B) और बिहार मद्यनिषेध अधिनियम की धारा 30(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य कार्रवाई में, बेलदार बिगहा गांव में राजेंद्र बेलदार के ठिकाने पर छापा मारा गया। पुलिस ने वहां से 10 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने और नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की पैनी नजर है और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles