Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोंच में शिव-पार्वती विवाह का आयोजन:हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं, मंदिरों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया


कोंच प्रखंड में महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों, जैसे कोचेश्वर स्थान, सिंघड़ा और मुड़ेरा में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भव्य आयोजन किया गया। मंदिरों को फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सिंघड़ा गांव स्थित शिव मंदिर में आचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी के सानिध्य में विवाह की रस्में शुभ मुहूर्त में संपन्न हुईं। आयोजन के मुख्य यजमान आशुतोष कुमार सिंह, उनकी पत्नी संगीता देवी और चाणक्य पांडे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस विशेष अनुष्ठान में आशीर्वाद लेने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। विवाह संपन्न होने के बाद देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चला। साध्वी संजू उपाध्याय ने शिवपुराण कथा का वाचन किया, जिसे सुनकर सैकड़ों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। महिलाओं ने पारंपरिक शिव विवाह गीत गाकर उत्सव में उत्साह भर दिया। इस टोली में मंशा देवी, पूनम देवी, रेणु देवी, संजू देवी और सुनैना देवी सहित कई महिलाएं शामिल थीं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोंच थाना प्रभारी सुदेह कुमार पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में गश्त करते रहे। इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में दर्शन करने की सुविधा मिली। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें पूर्व मुखिया रजनीश सिंह, जयकांत पांडे, संजय शर्मा, जयकुमार सिंह, धनंजय सिंह, संतोष कुमार उर्फ छोटू सिंह, बमबम सिंह, प्रकाश कुमार, राहुल कुमार, सचिन कुमार, नौलेश द्विवेदी, अमरनाथ शर्मा, ललन सिंह और रूपेश सिंह प्रमुख थे। इस भव्य आयोजन ने कोंच प्रखंड में धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द की भी मिसाल पेश की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles