Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोऑपरेशन शिविर और फार्मर रजिस्ट्री कैंप की तैयारी:मधेपुरा में 30 जून तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान, DM ने ऑफिसर्स के साथ की मीटिंग


मधेपुरा के डीएम अभिषेक रंजन ने शनिवार को मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सहयोग शिविर एवं फार्मर रजिस्ट्री कैम्प के सफल संचालन को लेकर सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शिविर की तैयारियों, आमजनों को मिलने वाली सुविधाओं तथा फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। निबंधन का अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री कैम्प की समीक्षा करते हुए डीएम ने बताया कि किसानों के निबंधन का अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा। शिविर को सफल बनाने पर जोर दिया उन्होंने अधिकारियों को किसानों के रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाने, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक किसानों को जागरूक कर शिविर तक लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय कर्मियों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविर को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों एवं आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles