Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार:चार देशी हथियार, 5 जिंदा कारतूस बरामद; सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था आरोपी


कोडरमा पुलिस ने सतगांवां थाना क्षेत्र के गजहड जंगल से एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार देशी हथियार और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई है। रात में स्कूल में सोता था एसपी ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, सतगांवां थाना क्षेत्र के कटिया गांव के गजहड टोला स्थित प्राथमिक सरकारी विद्यालय में पिछले दो दिनों से एक संदिग्ध व्यक्ति देखा जा रहा था। वह रात में स्कूल में सोता था और अपना नाम-पता नहीं बता रहा था। पुलिस को आशंका थी कि उसके पास अवैध हथियार हो सकते हैं। इस सूचना पर सतगांवां थाना प्रभारी सौरव शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सतगांवां के जवानों की मदद से प्राथमिक सरकारी स्कूल की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान स्कूल की सीढ़ी के नीचे सो रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान जहानाबाद (बिहार) निवासी रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साहू (54), पिता स्व. रामबरत प्रसाद के रूप में हुई। उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक के बोरे में चार सिंगल शॉट हथियार और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शादी के बाद से वह रामगढ़ में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करके गुजारा करता था। नए और पुराने हथियार खरीदकर बेचने लगा इसी दौरान उसका संपर्क नालंदा जिले के जैतीपुर निमडा निवासी कौशल सिंह से हुआ। इसके बाद वह कौशल सिंह से नए और पुराने हथियार खरीदकर बेचने लगा। इसी बीच इसी बीच वह गोविंदपुर और सतगांवां क्षेत्र में हथियार की बिक्री के लिए कौशल सिंह से चार हथियार एवं पांच जिंदा कारतूस खरीदा, जिसे वह प्लास्टिक के बारे में छुपा कर यहां घूम रहा था। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी जहानाबाद जिले में यू ए पी एस के तहत एक कांड में शामिल होने की बातें सामने आई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और इसके अन्य गिरोहों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles