कोडरमा में गैस किल्लत जारी, उपभोक्ता परेशान:गोदामों के बाहर सुबह से लग रही लंबी कतारें, लोग लगातार सिलेंडर बुक कर रहे

Date:


भारत के विभिन्न हिस्सों में खाड़ी देश में चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न हुई गैस किल्लत की स्थिति कोडरमा जिले में अब भी बनी हुई है। जहां झारखंड के कई अन्य जिलों में स्थिति सामान्य हो रही है, वहीं कोडरमा में उपभोक्ता अभी भी परेशान हैं। एलपीजी घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत की खबरों के बाद से ही लोग लगातार सिलेंडर बुक कर रहे हैं। सुबह से ही गैस गोदामों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां उपभोक्ता अपनी बारी का इंतजार करते हैं। कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित एचपी गैस गोदाम में भी यही स्थिति है। जिले के अन्य प्रखंडों में भी कमोबेश यही नजारा है। मरकच्चो के इंडेन गैस एजेंसी संचालक शंकर साव ने बताया कि उनके यहां पिछले तीन दिनों से एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। हालांकि, वहां की एचपी गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर वितरण जारी है। रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उन्हें मोबाइल पर गैस डिलीवरी के संदेश प्राप्त हो रहे हैं, जबकि उन्हें वास्तव में सिलेंडर नहीं मिला है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियां और घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले लोग कालाबाजारी कर रहे हैं। वे सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इन शिकायतों के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें कालाबाजारी रोकने और स्थिति सामान्य करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रविवार की देर शाम जिला उपयुक्त ऋतुराज ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें जिले के अलग-अलग प्रखंडों में गैस वितरण करने वाले एजेंसियों द्वारा मनमानी न हो इसके लिए दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए इस पहल पर लोगों को एक उम्मीद जगी है कि उन्हें समय पर गैस सिलेंडर मिल सकती है। अब देखना है कि गैस की किल्लत पर आखिर कब लगाम लगती है और गैस लेने के लिए कब स्थिति सामान्य होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp