कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में पुरनाडीह-नवादा पुल के पास झाड़ी से एक ट्रैक्टर चालक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के रजौन (मुड़वारो) निवासी 44 वर्षीय सुनील यादव के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सामने आई। सुनील यादव फुलवरिया निवासी अनु कुमार मेहता का ट्रैक्टर चलाता था और पुरनाडीह स्थित एक किराए के कमरे में रहता था। उसके साथ उसका एक चचेरा भाई भी रहता था, जो पुरनाडीह की एक नंबर खदान में हाइवा चलाता है। अनु कुमार मेहता ने बताया कि गुरुवार शाम सुनील यह कहकर निकला था कि उसका चचेरा भाई, जो एक नंबर खदान पर है, उसने उसे चिकन खाने के लिए बुलाया है। इसके बाद सुनील अपने चचेरे भाई के पास चला गया। जब सुनील देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो शुक्रवार सुबह अनु मेहता ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि पुरनाडीह-नवादा पुल के पास झाड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंचने के बाद अनु मेहता ने शव की शिनाख्त सुनील यादव के रूप में की। जिस जगह से शव बरामद हुआ है, उसके ठीक बगल में बालू गिरा हुआ था। अनु मेहता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात बालू ट्रैक्टर की चपेट में आने से सुनील की मौत हुई होगी और वह ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया होगा। नवलशाही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल अनु कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोडरमा में ट्रैक्टर चालक का शव मिला:चिकन खाने गया था चचेरे भाई के घर, सुबह पुरनाडीह-नवादा पुल के पास झाड़ियों में पड़ी मिली लाश