कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरीतिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग पर लाराबाद स्थित एक ढाबे के पीछे सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के गहराई गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिपराडीह गांव के कुछ ग्रामीण रोज की तरह सुबह खेतों की ओर टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी, जो बेसुध अवस्था में था। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मोबाइल, कपड़े और सल्फास की गोली बरामद सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन, शर्ट, चप्पल और पानी की बोतल बरामद हुई। इसके अलावा सबसे अहम बात यह रही कि वहां से सल्फास की गोली का एक डब्बा भी मिला, जिसमें आधी टूटी हुई गोली मौजूद थी। इस बरामदगी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मजदूरी कर चलाता था परिवार स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि रामजी यादव ने संभवतः सल्फास की आधी गोली खाकर आत्महत्या की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और हर एंगल से मामले को खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि रामजी यादव पेशे से मजदूर था। बालू ढोने वाली गाड़ियों में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई इस घटना से उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
कोडरमा में ढाबे के पीछे मिला मजदूर का शव:बॉडी के पास मिला मोबाइल, कपड़े और सल्फास की गोली, पुलिस ने शुरू की जांच