Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में दो बाइक की टक्कर:हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क से दूर खेत में जा गिरे; एक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल


कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सोनेडीह डेब्वा के पास बरियाडीह-तेतरोन मुख्य मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लालोडीह गांव निवासी 28 वर्षीय अफसर अंसारी के रूप में हुई है। वह शाहबाज अंसारी के पुत्र थे। वहीं, घायल युवक डोंगोडीह निवासी सैफ अली हैं, जो साकिर हुसैन के पुत्र हैं। ससुराल जा रहे थे जानकारी के अनुसार, अफसर अंसारी अपनी बाइक पर सवार होकर जयनगर थाना क्षेत्र के गरचांच स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान सोनेडीह डेब्वा में बरियाडीह-तेतरोन मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही सैफ अली की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइक बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क से दूर खेतों में जा गिरे। दोनों मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में अफसर अंसारी के सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं, जबकि सैफ अली भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अफसर और सैफ को एक निजी वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा के लिए रवाना किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही अफसर अंसारी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सैफ अली का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक अफसर अंसारी के परिवार में शोक का माहौल है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles