Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पति फरार; दो माह पूर्व हुई थी शादी


कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतका की पहचान 22 वर्षीय काजल खातून के रूप में हुई है, जो आयान अंसारी की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह काजल के पति ने उसके मायके फोन कर बताया कि काजल की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें तुरंत बगड़ो पहुंचना चाहिए। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में बगड़ो पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि काजल का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था। ससुराल पक्ष हुआ फरार काजल के परिजनों ने जब ससुराल वालों को ढूंढना शुरू किया, तो उन्हें पता चला कि काजल के पति और परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल डोमचांच पुलिस को घटना की सूचना दी। मायके पक्ष ने किया जमकर हंगामा सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा के एसडीपीओ प्रमोद केशरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। बता दें कि काजल का निकाह आयान अंसारी से दो महीने पहले ही हुआ था। काजल का मायके डोमचांच में है। एसडीपीओ प्रमोद केशरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मौत के असली कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles