Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में बंद खदान से युवक का शव बरामद:शनिवार सुबह से था लापता, परिजन बोले- फोन पर मिली थी धमकी, हत्या की आशंका


कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करियांवां पंचायत के डहुआटोल गांव स्थित एक बंद खदान से रविवार सुबह एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय दशरथ यादव, पिता विनोद यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दशरथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी बाइक से घर से निकला था। वह शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो देर शाम चंदवारा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। खदान के पास मिला शव, मुंह पर बंधा था गमछा तलाश के दौरान परिजनों को सूचना मिली कि दशरथ को करियांवां पंचायत के डहुआटोल स्थित एक खदान की ओर जाते देखा गया था। सूचना मिलते ही परिजन रात करीब 2 बजे मौके पर पहुंचे। खदान के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दशरथ का शव पड़ा हुआ था और उसके मुंह पर हरे रंग का गमछा बंधा हुआ था। जिस बाइक से वह घर से निकला था, वह भी खदान के पास ही खड़ी मिली। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा पवन यादव ने बताया कि दशरथ उनके साथ जुड़का कंपनी के तहत तिलैया डैम से जयनगर तक पानी की पाइपलाइन बिछाने के कार्य की देखरेख करता था। फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पवन यादव ने बताया कि दशरथ की पत्नी ने जानकारी दी कि रविवार सुबह उसके फोन पर किसी व्यक्ति का कॉल आया था, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस आधार पर परिजन किसी साजिश की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान किसी व्यक्ति से लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। दशरथ अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और करीब डेढ़ महीने पहले ही उसकी शादी झुमरी तिलैया के मडुआवाटांड़ में हुई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles