Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में बच्चा चोर अफवाह में विक्षिप्त युवक की पिटाई:पुलिस ने भीड़ से बचा युवक को अस्पताल भेजा, अफवाहों से बचने की अपील की


कोडरमा जिले में बच्चा चोर की अफवाहों के चलते अज्ञात लोगों की पिटाई के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार सुबह तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियावां गांव में सामने आया, जहां ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक को बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। मोरियावां के पूर्व वार्ड पार्षद बलराम यादव ने बताया कि सोमवार सुबह गांव के लोग टहलने निकले थे। उन्होंने एक अज्ञात युवक को घरों में ताक-झांक करते देखा, जिससे उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों को इकट्ठा किया गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। युवक स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बता पाया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। कठोर पूछताछ के बाद युवक ने बताया कि वह झुमरीतिलैया के वार्ड नंबर 01, नरेश नगर का निवासी है, हालांकि उसने अपना नाम नहीं बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने तिलैया पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले आई। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि जांच में युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त पाया गया। पुलिस ने विक्षिप्त युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और कानून अपने हाथ में न लें, क्योंकि मारपीट करना कानूनी अपराध है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles