Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला:रेलवे पुल के पास खेल रहे बच्चों ने देखी लाश, पुलिस शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी


कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास संदेहास्पद स्थिति में मिला। यह घटना कोडरमा-मधुपुर रेल मार्ग पर नावाडीह स्टेशन से लगभग 100 मीटर दूर रेलवे ब्रिज के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम नावाडीह गांव के कुछ बच्चे रेलवे पुल के पास खेल रहे थे। खेलते समय उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी, जहां उन्होंने एक युवक को गिरा हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों कान से काफी खून बह रहा था ग्रामीणों ने देखा कि युवक मृत अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा था। उसके दोनों कान से काफी खून बह रहा था। इस स्थिति को देखकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। वहीं, कुछ अन्य लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, उनका कहना है कि युवक की हत्या कर शव को रेलवे दुर्घटना का रूप देने के लिए यहां फेंका गया हो सकता है। घटना की सूचना मिलने पर मरकच्चो थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की पहचान करने और उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles