कोडरमा में सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल:तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, जख्मी युवक अस्पताल में भर्ती

Date:


कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना हुई। देवीपुर प्लस 2 उच्च विद्यालय के पास हुई इस घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना अंतर्गत कोदम्बरी निवासी 24 वर्षीय राजेश सिंह के रूप में की गई है। वह पसियाडीह स्थित अपने मामा के घर जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार अत्यधिक तेजी से बाइक चला रहा था। देवीपुर उच्च विद्यालय के समीप एक तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक के सिर से काफी खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। दुर्घटना के कारण पेड़ को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेश सिंह को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल भेजा गया। नवलशाही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले गई। फिलहाल, घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp