Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में दो सड़क हादसों में छात्रा-वृद्धा की मौत:बालूमाथ थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाएं, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम


लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मैट्रिक छात्रा और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। इन घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। पहली घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरनी ग्राम के समीप हुई। यहां कोमर निवासी 60 वर्षीय चिमो देवी, पति माते उरांव, सड़क किनारे बालूमाथ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चिमो देवी को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृतका झामुमो के प्रखंड सचिव की मां थीं। ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत दूसरी घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र में पुराने अंग्रेजी शराब दुकान के पास घटी। हाई स्कूल बालूमाथ से मैट्रिक प्रैक्टिकल परीक्षा देकर अपने भाई कुलदीप उरांव के साथ बाइक से घर लौट रही बसिया निवासी 16 वर्षीय छात्रा सुमन कुमारी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक को पकड़कर थाना ले आई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। यह ट्रैक्टर पंडरिया सीरम निवासी बीरेंद्र यादव का बताया गया है, जो देवनद नदी से बालू लेकर बालूमाथ की ओर आ रहा था। इधर, घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव के साथ बालूमाथ के शहीद चौक तीनमुहान के समीप सड़क जाम कर दिया। जिससे बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एवं बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ जाम हो गया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। जामकर्ता पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में दो की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। एक मामले में ट्रैक्टर और चालक पकड़ लिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles