Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में हल्की बारिश से जलजमाव:स्कूल के बाहर गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हुए बच्चे, नगर परिषद के दावों की खुली पोल


कोडरमा सहित पूरे झारखंड में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में हुई हल्की बारिश ने झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार को हुई इस हल्की बारिश ने नगर परिषद के साफ-सफाई के दावों की पोल खोल दी है। नगर परिषद कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित मध्य विद्यालय के बाहर की स्थिति सबसे खराब है। नाली के गंदे पानी को पार करने को मजबूर स्कूल से निकलने वाले बच्चों को अपने बस्ते के साथ नाली के गंदे पानी को पार कर घर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। जलजमाव के कारण कुछ स्कूली बच्चे परेशान दिखे, वहीं कुछ बच्चे इसी पानी में खेलते और मस्ती करते भी नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी अपनी कारों में आसानी से निकल जाते हैं, जबकि आम जनता और खासकर बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जल्द ही समाधान का आश्वासन: कार्यपालक पदाधिकारी इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने बताया कि उक्त स्थान पर आउटलेट न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा और फिलहाल कर्मचारियों को सफाई के निर्देश दिए गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles